Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर CBI का छापा, 50 लाख कैश बरामद

05 10 2020 dk shivkumar 20836509 105417316

बेंगलुरु । कर्नाटक में सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई चल रही है। सीबीआइ की टीम कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावां उनके भाई डीके सुरेश के परिसर में भी सीबीआई जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार और उनके भाई के ठिकानों से सीबीआई ने 50 लाख रुपये जब्त किए हैं।

कर्नाटक सरकार के तत्कालीन मंत्री और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। 14 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इनमें से कर्नाटक में 9, दिल्ली में 4 और एक मुंबई में है। इसमें उनके पूर्व निवास डोड्डालहल्ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर भी शामिल हैं।

Exit mobile version