Site icon Yashbharat.com

करते थे सांप के तेल से गंजेपन को दूर करने का गोरखधंधा, अब गए जेल

baldness

बीजिंग। चीन में गंजेपन से निजात दिलाने के नाम पर सांप का तेल बेचकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के मालिक और कर्मचारियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है।

चीन के एक अखबार की मानें तो इस फर्जीवाड़े में शामिल गिरोह के मालिक और 85 कर्मचारियों को 13 साल की सजा सुनाई गई है।

सरकारी वकील की मानें तो,’ पिछले पांच महीने में इस कंपनी ने 9 हजार लोगों को लगभग एक मिलियन डॉलर से ज्यादा का चूना लगाया। तीन लोग इस पूरे फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड थे, जिन्हें 11 से 13 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं उनके साथ इस गोरखधंधे में शामिल बाकी लोगों को एक से 6 साल की सजा सुनाई गई है।

ऐसे लगाते थे लोगों को चूना-

गंजेपन को दूर करने के लिए लोगों को सांप का तेल बेचने वाला ये गिरोह बड़ा शातिर था। तीन शख्स इस फर्जीवाड़े के पूरे खेल के मास्टरमाइंड थे, लोगों को चूना लगाने के लिए इन्होंने कर्मचारियों को ऐसी ट्रेनिंग दी थी कि ग्राहक उन्हें डॉक्टर और मेडिकल कंसल्टेंट समझें। ग्राहकों को अपने जाल में फांसने के लिए इस गिरोह में फोन नंबर जारी किए थे, जिसपर ग्राहक फोन करके अपने ऑर्डर देते थे। इस दौरान ये कर्मचारी उन्हें अपनी बातों में उलझाकर ये तेल बेचते थे।

ये लोग रहते थे निशाने पर-

ये कंपनी ऐसे लोगों को अपने जाल में फांसती थी, जो बाल गिरने और गंजेपन की समस्या से परेशान थे। इसके अलावा कंपनी उन लोगों को भी अपना निशाना बनाती थी, जिनकी किडनी कमजोर थी। कंपनी ऐसे लोगों को दवा के इस्तेमाल से किडनी ठीक होने का दावा करती थी। उनका धंधा इतना अच्छा चल रहा था कि धीरे-धीरे कंपनी में सौ से ज्यादा लोग काम करने लगे थे।

2016 में इस फर्जीवाड़े का भंडा तब फूटा, जब एक पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल करने के बाद मास्टरमाइंड के अलावा कई और लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अब कोर्ट ने लोगों को ठगने वाले इन लोगों को सजा सुनाई है।

Exit mobile version