Site icon Yashbharat.com

कमी दूर करो फिर बढ़ेगी सीट

जबलपुर।
यदि मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया ने ओके कर दिया तो नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फार्मोकोलॉजी विभाग में पीजी सीट बढ़ जाएंगी और मानसिक रोग विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू हो जाएगा। एमसीआई ने शुक्रवार को दोनों विभागों का निरीक्षण किया। इन दोनों विभागों का पिछले साल निरीक्षण हो चुका था लेकिन एमसीआई ने शुक्रवार को अंतिम निरीक्षण किया।

एमसीआई के सदस्य आरएमएल मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट से डॉ. अतुल जैन ने फार्माकोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। फार्माकोलॉजी विभाग में अभी एक पीजी सीट थी। यहां 9 पीजी सीट करने आवेदन किया गया था। पिछले साल इस विभाग में कुछ कमियां थीं जिन्हें दूर किया गया। इस विभाग में क्लीनिकल फार्माकोलॉजी लैब बनाई गई, नए उपकरण लिए गए और इथिकल इंस्टीट्यूट कमेटी बनाई गई। इसे एमसीआई सदस्य ने देखकर रिपोर्ट तैयार की। विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी पांडे का कहना है कि 9 सीट बढ़ाने आवेदन किया था, जो कमियां थीं वह दूर हो चुकी हैं। मानसिक रोग विभाग में पीजी सीट अभी तक स्वीकृत नहीं है। इससे यहां पीजी कोर्स शुरू नहीं हो सका है। यहां पीजी सीट स्वीकृत करने एमसीआई ने निरीक्षण किया।

Exit mobile version