Site icon Yashbharat.com

कमल हासन ने की राहुल गांधी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

mcms 46

नई दिल्ली: अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थिति सहित कई मुद्दों पर बातचीत की।  मुलाकात के बाद गांधी ने ट्वीट कर कहा,‘‘कमल हासन से मिलकर अच्छा लगा। हमने तमिलनाडु में सियासी हालात सहित दोनों पाॢटयों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।‘‘

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2018

कमल हसन ने किया राहुल का शुक्रिया

हासन ने कहा,‘‘राहुल जी , समय और जानकारियां देने के लिए शुक्रिया। आशा करता हूं कि हमारी बातचीत आपके लिए भी उपयोगी रही होगी।  हासन हाल ही में तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ शुरु की।  गौरतलब है कि राज्य में दो क्षेत्रीय दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक का बहुत हद तक वर्चस्व है। राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Exit mobile version