Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ भगवान महाकाल को लिखेंगे चिट्ठी, पत्र में होंगे शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप

kamalnath 1466022821
भोपाल। मध्यप्रदेश  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ भगवान महाकाल को चिट्ठी लिखेंगे. इस चिट्ठी में शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप होंगे और भगवान से निवेदन करेंगे कि वो मध्यप्रदेश को बचाएं.प्रदेश अध्यक्ष की ये चिट्ठी पार्टी के कार्यकर्ता कल शुक्रवार को उज्जैन जाकर भगवान महाकाल को सौंपेंगे. कमलनाथ खुद नहीं जाएंगे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14जुलाई से उज्जैन से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं. महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद वो जनता का आशीर्वाद लेने निकलेंगे. कांग्रेस भी उनके पीछे-पीछे है. पार्टी 18 जुलाई से तराना से पोल खोल यात्रा शुरू करेगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वो जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता से आशीर्वाद मांगेंगे.कांग्रेस भी तैयार है. लेकिन उसकी ये तैयारी शिवराज सरकार की पोल खोलने के लिए है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उज्जैन के तराना में यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. सीएम जहां-जहां रथ लेकर पहुंचेंगे. पीछे-पीछे कांग्रेस भी रथ लेकर चलेगी.

बीजेपी का कहना है कांग्रेस का अपना कोई एजेंडा नहीं है. वो बीजेपी के कदमों पर चलने की कोशिश कर रही है. पार्टी का दावा है कि बीजेपी की 200 से ज़्यादा सीटों पर जीत तय है.

बीजेपी का कहना है कांग्रेस का अपना कोई एजेंडा नहीं है. वो बीजेपी के कदमों पर चलने की कोशिश कर रही है. पार्टी का दावा है कि बीजेपी की 200 से ज़्यादा सीटों पर जीत तय है.

Exit mobile version