Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ ने कल बुलाई विधायक दल की बैठक, बीजेपी का दावा सरकार उसी की बनेगी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक 12 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शाम चार बजे बुलाई।

 राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंपा। इसके बाद वसुंधरा राजे ने मीडिया से कहा कि अगली सरकार हमारे काम आगे बढ़ाए। हम अच्‍छे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

राजस्थान में वसुंधरा राजे राज्यपाल से मुलाकात की। कहा-अगली सरकार हमारे काम आगे बढ़ाए। हम अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। वसुंधरा राजे ने इस्तीफा दिया। 
इंदौर विधानसभा पांच में रोचक मुकाबला। महेंद्र हार्डिया 14 हजार से आगे। 17 हजार वोट काउंट होना बाकी है।
कांग्रेस पार्टी ने वरिष्‍ठ नेता एके एंटोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को क्रमश: मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है। छत्‍तीगढ़ में रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं मध्‍यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है।

Exit mobile version