Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ के पीसीसी चीफ पद छोड़ने की खबर को कांग्रेस ने बताया अफवाह

kamalnath

MP Vidhansabha Chunav 2023 के चुनावों में करारी हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पीसीसी चीफ का पद छोड़ने की अटकलें लग रही हैं। गुरुवार देर शाम कमलनाथ के इस्तीफा देने की जानकारी वायरल होने लगी। इसके बाद कमलनाथ के मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले ने इस्तीफा देने की खबर का खंडन किया है। मप्र कांग्रेस ने भी ट्वीट कर खबर को भ्रामक और असत्य बताया

कमलनाथ बीते छह साल से मप्र कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। 2018 का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और 15 साल बाद प्रदेश में सत्ता पाई थी। 15 महीने सरकार चलाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। भाजपा ने शिवराज के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

Exit mobile version