Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ का हेलिकॉप्टर भटकते हुए खेत में उतरा

kamalnath 1466022821

नरसिंहपुर। शंकराचार्य से मिलने के लिए झोतेश्वर जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का हेलिकॉप्टर भटकते हुए करेली के नजदीक कोदसा गांव में एक खेत में उतर गया, लेकिन 2 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

झोतेश्वर पहुंचकर कमलनाथ ने त्रिपूर सुंदरी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। केंद्रीय मंत्री कमलनाथ गोटेगांव झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने के लिए आए हुए हैं। राजनीतिक हलकों में यह मुलाकात खास मानी जा रही है

3 दिन पहले ही कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के समापन मौके पर उनसे मुलाकात की थी।

Exit mobile version