भोपाल। पीसीसी चीफ कमलनाथ एक्शन मोड़ पर हैं। दरअसल वे उन जिलाध्यक्ष पर नाराज हैं जो कांग्रेस के गत दिवस हुए प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों के मुताबिक राजधानी में राजभवन घेराव में शामिल नही हुए जिला अध्यक्षो पर गाज गिर सकती है।
कांग्रेस दफ्तर से सभी जिला अध्यक्षो को राजभवन घेराव में शामिल होने के निर्देश हुए थे। बावजूद कुछ अध्यक्ष शामिल नहीं हुए थे।
कांग्रेस दफ्तर गैरहाजिर हुए जिला अध्यक्षो को सूची तैयार कर पीसीसी चीफ कमलनाथ को सौंप दी गई है।
अनुशासनहीनता के तहत इन पर कार्रवाई हो सकती है घेराव से गैरहाजिर रहे कई जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी होंगे।

