Site icon Yashbharat.com

कब तक चालू होंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप, कंपनी ने बताया

whatsapp grup

आज रात के वक्त दुनियाभर के करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप यूज नहीं कर पा रहे हैं। अचानक इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ने काम करना बंद कर दिया है। इस पर तीनों कंपनियों की ओर से ट्विटर पर जवाब आया है।

उनका कहना है कि वे इस परेशानी पर काम कर रहे हैं, जल्द ही इस परेशानी को ठीक कर दिया जाएगा। कई वेबसाइटों पर ट्रैफिक ट्रैक करने वाले डाउन डेटेक्टर डॉट कॉम ने भी कहा है कि लोग बड़ी संख्या में वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों की कंप्लेन है कि वे न मैसेज कर पा रहे हैं और न ही इन ऐप्स को यूज कर पा रहे हैं। 

Exit mobile version