Site icon Yashbharat.com

कटनी-रीठी मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रक ने 5 गौवंश को कुचला, पुलिस बोली अभी मामला कायम नहीं

IMG 20201211 WA0032

कटनी। कटनी के समीप रीठी मार्ग पर अब से कुछ देर पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने 5 गौवंश को कुचल दिया इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाउंड्री से टकरा गया।

मिली जानकारी के अनुसार हरदुआ रेलवे स्टेशन के पास ग्राम पटेरा मैं मेन रोड पर उक्त हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुआ और यह हादसा घटित हो गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। ट्रक में राजस्थान का नम्बर लिखा है जबकि ट्रक सागर का बताया जा रहा है। दुखद यह कि एक गाय गर्भवती थी जिसके पेट फटने से बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी लेने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी विनोद चौधरी ने कहा कि अभी मामला कायम नहीं किया गया है लिहाजा कोई जानकारी नहीं दे सकते।

Exit mobile version