Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर : स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित कटनी में 15 नए Corona संक्रमित, रेपिड एंटीजन टेस्ट की जांच रिपोर्ट

IMG 20200816 WA0013

कटनी। जिला चिकित्सालय में गुरूवार से रेपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना जांच की सुविधा शुरू हो गई है।

कल पहले दिन 37 सेम्पल लेकर जांच की गई, जिसमें एक साथ 15 लोगों के पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब कोरोना वारियर्स इसकी चपेट में आ रहे हैं।

ड्यूटी के दौरान मरीजों का इलाज करते-करते चिकित्सक अब कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। कल 15 नए संक्रमितों में जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं उनके परिवार के लोगों के अलावा गट्टानी बाड़ा के बाजू में आजाद चौक निवासी 43 वर्षीय युवक, गुरूनानक वार्ड निवासी 53 वर्षीय पुरूष, सिविल लाइन बिलहरी निवासी 30 वर्षीय युवक एवं 28 वर्षीय युवती, मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, पाठक वार्ड निवासी 55 वर्षीय महिला, उमरिया जिला निवासी 65 वर्षीय महिला, बी डी अग्रवाल वार्ड निवासी 40 वर्षीय युवक, आचार्य विनोवा भावे वार्ड निवासी 33 वर्षीय युवक, जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 28 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय महिला शामिल है।

Exit mobile version