Site icon Yashbharat.com

कटनी में RES का एसडीओ 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

IMG 20201123 WA0011

कटनी। कटनी में आज दोपहर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के SDO अजय कुमार सिंगौर को लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसडीओ ने रवि कुमार मिश्रा 45 साल संजय नगर मेन रोड कटनी से बिलों के भुगतान हेतु रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत रवि मिश्रा ने लोकायुक्त से की।

आज गोलू रेस्टोरेंट कटनी में जैसे ही एसडीओ ने रिश्वत ली उसे ट्रेप कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिके नवीन तालाब निर्माण मगरधा मैं किए गए कार्यों के ₹5,00,000 रुपयों के बिलो के भुगतान के एवज में-1,25,000 ₹ की डिमांड प्रथम किस्त में 50 हजार रुपए लेते हुए अजय कुमार सिंगौर उम्र 61 साल निवासी सप्त ऋषि नगर लम्टी विजयनगर जबलपुर को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version