कटनी में CORONA संक्रमण की रफ्तार पर लगा मामूली ब्रेक, ICMR की रिपोर्ट में मिले 10 मरीज*

कटनी। katni कटनी जिले में पिछले दो दिनों से कोरोना Corona संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है।

पहले जहां हर दिन औसतन दो दर्जन कोरोना मरीज सामने आ रहे थे तो वहीं अब दो दिनों से पहले की अपेक्षा कम मरीज मिल रहे हैं।

आज शाम ICMR जबलपुर से मिली 145 सेम्पल की रिपोर्ट में 10 नए केस मिले हैं।

जिसमे ग्राम बिजौरी बड़वारा निवासी 27 वर्षीय युवती, रीठी निवासी 45 वर्षीय महिला, बिलहरी निवासी 28 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय महिला, शांति नगर माधवनगर 24 और 27 वर्षीय युवक शामिल हैं

वहीं रीठी निवासी 40 वर्षीय पुरूष, ग्राम तिघरा ढीमरखेड़ा निवासी 40 वर्षीय पुरूष, ग्राम बिछियां ढीमरखेड़ा निवासी 58 वर्षीय पुरूष एवं मुरवारी ढीमरखेड़ा निवासी 47 वर्षीय पुरूष भी पॉजिटिव मिले है।

अभी 19 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1225 हो गई है।

Exit mobile version