Saturday, May 2, 2026
katniमध्यप्रदेश

कटनी में 2 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रेप, लोकायुक्त की कार्रवाई

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार केलवारा खुर्द क्षेत्र के पटवारी जयकुमार चौधरी को फरियादी राममोहन शर्मा से जमीन नामांतरण व रिण पुस्तिका बनवाने की एवज में ढाई हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

आज तय समय मे जब वह 2 हजार ले रहा था तभी लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार कुठला के पास कार्यालय में जैसे ही रिश्वत की दूसरी किश्त दिए गये टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply