Site icon Yashbharat.com

कटनी में विजयादशमी पर SP कलेक्टर ने किया शस्त्र पूजन, विश्वकल्याण की कामना

IMG 20201026 WA0020

Katni विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का विधान है। ये परंपरा सनातन धर्म से जुड़ी है। इस दिन शस्त्रों के पूजन का खास विधान है।

विजयादशमी पर्व यानि बुराई पर अच्छाई की जीत अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी खास विधान है। यहां तक कि हमारी सेना में विजयादशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है।

इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा भी अपने शस्त्रों का पूजन किया जाता है। आज 26 अक्टूबर 2020  विजयदशमी के अवसर पर झिंझरी स्थित जिला पुलिस लाईन परिसर में कलेक्टर कटनी एस बी सिंह एवम पुलिस अधीक्षक  ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।

शस्त्र पूजन के साथ विश्व कल्याण के लिए हवन किया। कलेक्टर कटनी एस बी सिंह एवम पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा वाहनों का पूजन किया गया एवम सभी अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने शासकीय वाहन का पूजन किया।

शस्त्र पूजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आर पी मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिसोदिया, एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी,निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, निरीक्षक बिपिन सिंह, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी उनि बी डी द्विवेदी, उप निरीक्षक उदयभान मिश्रा, नितिन कमल एवम चौकी के प्रभारी, उनि प्रीति पांडेय सूबदार सोनम उइके, उप निरीक्षक अंकिता तिवारी, अंजू लकड़ा, मोनिका खड़से, संजीव रावत, विनोद दुबे, उमेश दुबे, रविन्द्र सिंह, पुलिस लाइन का स्टाफ एवम सभी वाहनों के आरक्षक चालक उपस्थित रहे।

Exit mobile version