कटनी में रसोई गैस से वोटिंग की जागरूकता: मतदान करने का संदेश घर-घर पहुंचे सिलेंडर गैस , जानिए इस अनोखे अभियान की कैसे हुई शुरुआत
Election: कटनी में रसोई गैस से वोटिंग की जागरूकता: मतदान के प्रति नागरिकों में जागरूकता पैदा करने कटनी जिले में कई नवाचार किये जा रहे हैं। इन्ही नवाचारों के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर स्टीकर लगाकर मतदाताओं को विधानसभा चुनाव के लिये 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में वोट डालने का संदेश पहुँचाया जा रहा है।
मतदान करने का संदेश घर-घर पहुंचाने गैस सिलेंडर बनेंगे माध्यम
गैस सिलेंडर के माध्यम से लोगों के घरों के भीतर पहुंच कर वोट डालने की अपील का नवाचार करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला है ।
LPG सिलेंडर के माध्यम से लोगों के घरों के भीतर पहुंच कर वोट डालने की अपील का नवाचार करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला
इस अभिनव परिकल्पना और नवाचार के सूत्रधार और प्रणेता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार स्वीप की गतिविधियों के तहत मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रेरित करने की जा रही अपने किस्म की अनूठी पहल करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला है।
कलेक्टर प्रसाद द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के बाद सभी रसोई गैस वितरकों द्वारा एलपीजी सिलेंडर पर पहले वोट डलेगा, फिर खाना बनेगा के स्टीकर लगाये गये हैं। इसके साथ ही रसोई गैस वितरण एजेंसियों पर आपका वोट-आपकी ताकत लिखे बैनर भी लगाये गये हैं। इसके अलावा”चलो कर आयें मतदान छोड़ के सारे काम , पहले मतदान”जैसे स्लोगन लिखे गये हैं।
इसके अलावा “जन-जन की यही पुकार , वोट डालो अबकी बार और सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे आकर्षक नारों से मतदान हेतु लोंगों को प्रेरित करने का पुनीत अनुष्ठान किया जा रहा है।