FEATUREDkatni

कटनी में मंदसौर की घटना का विरोध, कांग्रेस ने निकाला केंडिल मार्च

कटनी। मध्यप्रदेश के मंदसौर में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा सुभाष चौक में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

IMG 20180701 WA0045सभी कांग्रेसजन मोमबत्ती जलाकर पूरे शहर में आरोपियों को फाँसी देने और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की इस्तीफा की मांग के नारे लगाते हुए रैली के रूप में स्टेशन चौराहे पहुंचे। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निरंतर बालिकाओं के खिलाफ होने वाले दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं और मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पूरे देश मे ऐसी अमानवीय घटनाओं में तेजी से बढोत्तरी हो रही है जिसके लिए भारत देश का प्रत्येक नागरिक परेशान है लेकिन भारत देश की सरकार कानून व्यवस्था का पालन करवाने में सक्षम नही है।

IMG 20180701 WA0047

लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित ने कहा कि मध्यप्रदेश में बच्चियों को अपनी भांजी बताने वाले ढोंगी मामा के राज में सर्वाधिक बलात्कार के मामले सामने आए है और इनके नेता पीड़ित पक्ष के यहाँ जाकर झूठी राजनीति कर रहे है।प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रामनरेश त्रिपाठी ने कहा कि निंदनीय घटना के लिए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ कि गई हैवानियत के लिए आरोपियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति जीवन मे ऐसा काम करने से पहले हजार बार सोचे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधों को रोकने में पूर्णतः नाकाम रही है ऐसी सरकार को प्रदेश से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। जिला प्रवक्ता व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा बच्ची के साथ हुए दुराचार के  मामले में आरोपियों को अतिशीघ्र फांसी देने की मांग की जाएगी और सरकार से मांग की जाएगी कि पीड़ित मासूम बच्ची का अच्छे से अच्छा इलाज सरकार द्वारा मुहैया कराया जाए।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे ने कहा कि महिलाओं के अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है इसके लिए तत्काल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के राज में महिलाओं और बच्चियों पर निरंतर अत्याचार हो रहे है और संवेदनशील घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कोई भी प्रभावी कार्यवाही नही की जा रही है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा कटनी के नागरिकों द्वारा भी मोमबत्ती जलाकर मासूम बच्ची के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से मासूम बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की मनोकामना की।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सोनी,सेवादल जिला संगठक विक्रम खम्परिया, पार्षद राजकिशोर यादव, किसान कांग्रेस नेता गुड्डू द्विवेदी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रजनी सोनी, पार्षद राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा,जगदीश विश्वकर्मा, पार्षद राहुल पटेरिया, मुन्ना भाईजान, रोहित द्विवेदी, सुजीत द्विवेदी, अजय कछवाहा, पूर्व पार्षद श्याम पाहूजा, पूर्व पार्षद संजय गोरा, क्रांति चौबे,गीता सोनी,एडवोकेट चंद्रेश सोनी, पुरुषोत्तम गौतम, नीरज शुक्ला,कपिल रजक, मीनाक्षी बलवी, मंजू मिश्रा, पूर्व पार्षद मंजू निषाद, सीमा मालवीय, डॉक्टर बी के तोमर, ईश्वरचन्द बहरानी, अजय जैसवानी, गुप्तेश्वर साहू, पूर्व पार्षद भरत विश्वकर्मा, रुक्मणी पांडेय,जे के सराफ,जगदीश निषाद, नारायण निषाद, मनीषा सोलंकी, दुर्गेश नंदनी दुबे,रुक्मणी पांडेय,रन्नो देवी शुक्ला,कलावती तिवारी,राजकुमारी दुबे, जय भारती तिवारी,एडवोकेट कमलेश ठाकुर,अभिलाषा शुक्ला,शेखर परौहा,अभिषेक प्याशी,हिमांशु शर्मा,आशीष चतुर्वेदी, सौरभ गौतम,अजय खटीक,अरशद खान,विनोद श्रीवास,विवेक वर्मा,छोटू तिवारी,विवेक जादवानी,विक्की तिवारी,आरिफ खान,कमलेश खटीक,आकाश तिवारी,सूर्यकांत कुशवाहा,अंकित चतुर्वेदी,सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन व नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button