Site icon Yashbharat.com

कटनी में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से व्यापारी के 11 लाख ले उड़ा बदमाश

IMG 20190416 WA0010

कटनी। कोतवाली थाना से महज 50 कदम की दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा ब्रांच में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

अज्ञात बदमाश ने एक व्यापारी के 11 लाख रुपये लेकर के चंपत हो गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच की औपचारिकता शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पराग पंजवानी पिता हंसराज पंजवानी निवासी माधव नगर दुर्गा इंडस्ट्रीज माधवनगर के रुपए जमा करने आया था।

बताया जा रहा है कि जब यह बैंक में मोबाइल चला रहा था तभी उसके किनारे रखा एक अज्ञात बदमाश ने पार कर दिया। व्यापारी ने बताया कि बैग में 1100000 रुपए थे। भारतीय स्टेट बैंक में अपराधी ने दिया वारदात को अंजाम बैंक में मची अफरा-तफरी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच।

Exit mobile version