Site icon Yashbharat.com

कटनी में भाजपा ने इन तीन मंडल अध्यक्षों को बदला

कटनी में भाजपा ने बहोरीबंद विधानसभा के तीन मंडल अध्यक्षों को बदल कर उनके जगह नए अध्यक्ष बनाये जबकि हटाये गए अध्यक्ष को जिला कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की अनुमति, जिला प्रभारी संजय साहू के अनुमोदन उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी टण्डन ने बहोरीबंद विधानसभा में मंडल अध्यक्ष और जिला कार्यसमिति में नवीन दायित्व दिए हैं।

 

इन अध्यक्ष को बदला गया

 

जिसमें स्लीमनाबाद मंडल में लक्ष्मीकांत शुक्ला दीपू को नवीन मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बिलहरी में अमित पुरी एवं बहोरीबंद में लोकेश श्रीवास्तव को मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वश्री इंद्रकुमार पटेल, बलराम यादव एवं सुनील गुप्ता को नया जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।

 

 

Exit mobile version