Site icon Yashbharat.com

कटनी में बड़ी घटना भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे मासूम बेटी के साथ बहे

IMG 20180819 WA0062 1

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में आज रात एक बड़ा हादसा घटित हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी के भाई प्रताप टोपनानी के पुत्र प्रशांत उर्फ दीपू  ग्राम पंचायत चौराहे में मासूम बेटी आद्या को बचाते नाले में बह गए।

घटना रात करीब 8 बजे की है। दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है। दोनों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दीपू अपनी बेटी के साथ कुछ खरीदने यहां दुकान पर आए थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। तभी दुकान के सामबे नाले में पानी भर गया। बारिश कम हुई तो दीपू यहां से निकलने लगे तभी अचानक न जाने क्या हुआ दीपू की बेटी नाले में गिर गई। बेटी को बचाते हुए टोपनानी के भतीजे भी नाले में कूद पड़े। लेकिन दोनों तेज बहाव के कारण सँभल नहीं सके। यह नाला ग्राम पंचायत चौराहे से होता हुआ दुगाडी नाले में मिलता है। महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक सन्दीप जायसवाल मौके पर मौजूद हैं। नगर निगम का अमला दोनों की तलाश कर रहा है। पुलिस भी मौजूद है। मंत्री संजय पाठक  जबलपुर में मौजूद थे खबर लगते ही वह कटनी रवाना हो गए। सभी ने दुआ की है कि दोनों सकुशल मिल जाएं। युुध्द स्तर पर दोनों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version