Site icon Yashbharat.com

कटनी में बोलीं उमा भारती: तिरंगा और गंगा के बाद गाय के लिए करूंगी काम

uma-bharati-with-sanjay-pat

कटनी। कटनी में बोलीं उमा भारती तिरंगा और गंगा के बाद गाय के लिए करूंगी काम। अल्प प्रवास पर आज सुबह कटनी पहुंची प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सायना इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जैसे तिरंगा और गंगा के लिए उन्होंने काम किया है, वैसे अब गाय के लिए काम करेंगी। भगवान कार्तिक की शायद यही प्रेरणा है।

सुश्री उमा भारती हैलीकाप्टर से कटनी पहुंची। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन हैलीपैड से वे प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक के साथ सीधे सायना इंटरनेशनल स्कूल पहुंची।

यहां स्वाल्पाहार के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है। इस देश में किसान जितनी एकजुटता से रहेगा उसे उतना ही लाभ होगा। पिछले सालों में किसान कर्जदार हुआ है, आत्महत्या के मामले बढ़े हैं किंतु यदि किसान को समय खाद, पानी और बिजली मिल जाए तो वह कर्जदार से कर्जदाता बन जाएगा।

उमाभारती ने कहा कि मैं तो सच में किसान की बेटी हूं, इसलिए उनका दर्द समझती हूं। किसान की समस्याओं के बिंदु तय कर इस पर विचार करने की जिम्मेदारी सरकार की है। देश में चल रहे किसान आंदोलने पर उन्होंने कहा कि किसान शांति के साथ सरकार से संवाद करें तो बात बन सकती है। लवजिहाद से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने ज्यादा कुछ न बोलते हुए सिर्फ इतना कहा कि राज्य सरकारें इस मसले पर बेहतर निर्णय ले रहीं है।

Exit mobile version