CoronaLatest

कटनी में फिर बड़ा कोरोना विस्फोट, 9 पुलिस कर्मी, न्यायालय की एक महिला कर्मी सहित 22 पॉजिटिव

कटनी। कटनी में आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आईसीएमआर जबलपुर से मिली 106 सेम्पल की रिपोर्ट में जिले में एक साथ 22 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमे 9 पुलिस कर्मी, न्यायालय की एक महिला कर्मचारी, उमरिया जिले के निवासी 4 लोगों सहित अन्य लोग शामिल है।

उमरिया जिले से इलाज कराने आये एक 35 वर्षीय युवक और उसके परिवार के4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विदित हो कि युवक की दो दिन पहले मौत हो चुकी है। कटनी में अब 143 केस हो गए हैं। ये पुलिस कर्मी बरही हत्या कांड की जांच टीम में शामिल बताये जाते हैं।

Back to top button