Site icon Yashbharat.com

कटनी में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 24 मरीज मिले, 1137 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Katni Corona news। कटनी में आज एक बार फिर कोरोना Corona विस्फोट हुआ है। मंगलवार को भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट में एक साथ 24 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जिसमे वार्ड नम्बर 6 कैमोर निवासी 56 वर्षीय पुरुष, जोबिकला निवासी 40 वर्षीय युवक, पीरबाबा देवरी कला निवासी 24 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, पोनिया कटनी निवासी 42 वर्षीय पुरूष, पीरबाबा देवरी कला निवासी 30 वर्षीय युवक शामिल है।

वहीं ग्राम पहाड़ी निवासी 55 वर्षीय पुरूष, नई बस्ती कटनी निवासी 51 वर्षीय पुरूष, उमरियापान निवासी 27 वर्षीय युवक, पचपेड़ी ढीमरखेड़ा निवासी 38 वर्षीय महिला, उमरियापान निवासी 20 वर्षीय महिला, बहोरीबंद निवासी 51 वर्षीय पुरूष, बहोरीबंद निवासी 25 वर्षीय पुरूष भी पॉजिटिव मिले।

इसी तरह अमगवां बहोरीबंद निवासी 32 वर्षीय युवक, बहोरीबंद निवासी 23 वर्षीय महिला, नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय युवक, मेन रोड निवासी एक ही परिवार के 68 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोरी, 7 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालक, 10 वर्षीय बालक शामिल है।

इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 1137 हो गई है।

Exit mobile version