Site icon Yashbharat.com

कटनी में धूमधाम से निकला चल दशहरा समारोह, रावण महाराज ने की अगुवाई गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज के पीछे शामिल हुआ मां दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

Picsart 26 10 20 19 54 01 856

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कटनी में धूमधाम से निकला चल दशहरा समारोह, रावण महाराज ने की अगुवाई

गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज के पीछे शामिल हुआ मां दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

 

कटनी। शारदेय नवरात्र के समापन और विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को कटनी में परंपरागत चल दशहरा समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समारोह में श्रद्धालुओं और शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना। चल समारोह की अगुवाई गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज ने की। उनके पीछे मां दुर्गा की प्रतिमाओं का जुलूस आगे बढ़ा। धार्मिक आस्था और उत्सवी माहौल के बीच निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

चल समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, उपाध्यक्ष रवि खरे, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्कर्मा राम रतन पायल,पीताम्बर टोपनानी रामचंद्र तिवारी, चमन लाल आनंद, भरत अग्रवाल, राजेश पाठक, गीता शरद अग्रवाल, डॉ. सुब्बाराव, महेश रोचलानी, आशीष गुप्ता, बाबा पारस जैन, सुरेश पंजवानी, शनि कर्मचंदानी, महेश शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी, अभिनंदन सरावगी,गीता गुप्ता मंजूषा गौतम सत्यनारायण अग्रहरी, रणवीर कर्ण, अंतिम गुप्ता, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, प्रशांत जायसवाल, गिरधारी शर्मा, संतु परोहा, संजय गिरी, मनीष दुबे, सुरेश सोनी, संजय खूबचंदानी, अंबरीश वर्मा, अमन गुप्ता, यज्ञदत्त मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, सरमन तिवारी,आशीष तिवारी गोपाल सिंघानिया, लालजी शर्मा, विवेक शुक्ला, भवानी तिवारी, मुकेश तिवारी, रोहित सेन, अंकुश रजक, तपन निषाद, अनुभव शुक्ला, शकील खान, सुशील जायसवाल, पवन यादव और अशोक जांगड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

चल दशहरा समारोह ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया। विजयादशमी के उल्लास के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं के जुलूस में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया।

Exit mobile version