Site icon Yashbharat.com

कटनी में दुःसाहस प्रौढ़ ने की महिला आरक्षक से छेड़छाड़

images 76

कटनी. जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक थाना क्षेत्र में महिला आरक्षक के साथ एक आरोपी छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भागचंद्र गोदवानी (59) निवासी खैबर लाइन एक थाना की महिला आरक्षक के साथ बदनियति से छेड़छाड़ कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया व उसे जेल भेज दिया है।

जहर खाने से युवती की मौत
एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत जागृति कॉलोनी में एक युवती की जहर खाने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार सपना पटेल पिता लालमन (19) अज्ञात कारणों से जहर खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मारपीट कर दी धमकी
इधर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सपना निषाद के साथ संजय निषाद, विक्की निषाद, गोमती निषाद ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इसी तरह मढिया मोहल्ला झिंझरी में रामकिशोर पिता स्व. सुमेय राजपाल के साथ नीरज बेन, सोन बेन ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।

दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
वहीं माधवनगर पुलिस ने माण्डवी पति निधीश नायर (32) निवासी हॉस्पिटल लाइन हाउसिंग बोर्ड की शिकायत पर निधि नायर, निखिल नायर, सुनंदा नायर, अपर्णा नायर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनके द्वारा अभद्रता कर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है, मारपीट कर चोट पहुंचाई है व तोडफ़ोड़ की है।

Exit mobile version