CoronakatniLatest

कटनी में कोरोना विस्फ़ोट : कांटेक्ट हिस्ट्री से मिले 6 नए कोरोना मरीज, 42 हुई संख्या

कटनी। कटनी में एक साथ 6 कोरोना मरीज मिलने से कहना अतिश्योक्ति नहीं कि सोमवार की रात यहां कोरोना विस्फ़ोट हुआ है।

सिविल लाइन निवासी कोरोना संक्रमित एक युवक की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर जांच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए सेम्पल में से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये सभी एक ही परिवार के हैं। इस तरह जिले में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। सीएमएचओ डॉ एस के निगम ने यश भारत को बताया कि कुछ दिन पहले रीवा में आयोजित एक सगाई समारोह से कटनी वापस लौटने के बाद सिविल लाइन निवासी यह युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर परिजनों को होम क्वारन्टीन कराते हुए जांच के लिए सेम्पल भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज देर रात मिली है। जिसमे 6 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम