Latest

कटनी में कोरोना रिटर्न : ACC कम्पनी का कर्मचारी, दो स्वास्थ्य कर्मी सहित 5 पॉजिटिव केस

कटनी। देश और प्रदेश के साथ ही अब कटनी जिले में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। पिछले 24 घण्टे में कैमोर स्थित ACC कम्पनी का एक कर्मचारी, जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मचारी सहित 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैमोर स्थित ACC कम्पनी का एक 27 वर्षीय कर्मचारी गत दिवस झारखण्ड से वापस लौटा था। जिस पर उसने स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टेस्ट दिया था।

जिसमे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दो लोगों के नेशनल पोर्टल में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

बताया जाता है कि रघुनाथ गंज निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति गत दिवस इलाज कराने के लिए जबलपुर गए थे, जहां सभी की सेम्पलिंग की गई। जिसमें 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही 8 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Back to top button