Thursday, May 14, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

बड़ी खबर: कटनी में एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 13 नए कोरोना मरीज, संत नगर व रोशन नगर के है निवासी

Katni corona news कटनी जिले में एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर एक ही परिवार के 9 लोगों सहित कुल 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक आज शाम 303 सेम्पल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। जिसमे गोकुल धाम संत नगर निवासी एक ही परिवार के 9 लोगों में 95, 65, 58, 48 और 32 वर्षीय महिला औऱ 60, 40, 38 वर्षीय पुरूष एवं 8 साल का बालक शामिल है।

इसी तरह रोशन नगर मित्र निवास कालोनी एनकेजे निवासी 45 वर्षीय पुरूष, ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला एवं 9 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम