Site icon Yashbharat.com

कटनी में आफत के साथ राहत की खबर : 200 नए पॉजीटिव तो इतने ही मरीजों ने दी कोरोना को मात

23 03 2021 23kat7

कटनी। जिले में पिछले चौबीस घंटे में 200 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं तो वहीं दो सौ से ज्यादा मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 204 नए पॉजीटिव केस मिले हैं, जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 199 सेम्पल की रिपोर्ट में 159 केस मिले हैं और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 200 सेम्पल की रिपोर्ट में 45 केस सामने आए हैं। इस तरह अब तक दो सौ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं।

अप्रैल में 750 मरीज स्वस्थ, अब तक 3084 मरीज डिस्चार्ज
एक तरफ कोरोना संंक्रमण पैर पसार रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस महामारी को मात भी दे रहे हैं। सीएमएचओ कार्यालय से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को करीब 243 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। अपै्रल के महीने में अब तक 750 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 3 हजार 84 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Posted by Ashish Raikwar

Exit mobile version