मध्यप्रदेश
कटनी में आज और कल टोटल लॉक डाउन, जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी बन्द
कटनी। अपने माता पिता को भोपाल से कटनी के कैमोर में पहुंचाने वाले व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सम्पूर्ण जिले में हाई अलर्ट रखा गया है। साथ ही आज सुबह साढ़े 9 बजे के बाद अगले 2 दिन का टोटल लॉक डाउन लागू किया गया है। सुबह 9 बजे ही प्रशासन सख्ती दिखाते हुए सभी तरह की दुकान बंद करा दीं। इनमें दूध, किराना सब्जी तथा दवाइयों की दुकान भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने कटनी जिले में 2 दिन का टोटल लॉक डाउन अर्थात लगभग कर्फ़्यू लगाने को एहतियातन बताया है। लोगों से कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। टोटल लॉक डाउन में 100 फीसद लोग सहयोग करें।








