Site icon Yashbharat.com

कटनी निमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निर्माणाधीन नाला का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

wp 17050735298856723974652335326371

कटनी – नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत सी.एल.पाठक वार्ड में सन्यांसी बाबा गली में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें औचक निरीक्षण किया । जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य प्रारंभ है।

इस दौरान श्री पाठक ने स्थल पर उपस्थित क्षेत्रीय उपयंत्री एवं संबंधित ठेकेदार को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित करनें के साथ ही कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कार्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में जाना और कार्य करने के तरीके के बारे में भी विधिवत जानकारी ली,नाला निर्माण के दौरान वार्ड के नागरिकों को परेशानी ना हो और कार्य आसानी पूर्वक संपन्न कराने की बात कही ।

वार्ड में अन्य स्थानों परं चल रहे निर्माण एवं सीवर लाईन कार्य का लिया जायजा

राम निवास सिंह वार्ड एवं सी.एल.पी वार्ड में विभिन्न स्थानों में सी.सी.सडक एवं नाली निर्माण का कार्य भी जारी है निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें उक्त निर्माण स्थलों में भ्रमण के दौरान कार्य को समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करनें के निर्देश संबंधितों को दिए साथ ही सीवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को अविलंब कार्य पूर्ण करनें हेतु निर्देशित किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान नगरपालिक निगम कटनी के क्षेत्रीय उपयंत्री श्री संजय मिश्रा,चंद्रेश शुक्ला,हर्ष तिवारी,सौरभ साहू ठेकेदार सहित वार्ड के नागरिक सर्वश्री संजू बर्मन,चंपा बाई,विनोद,राकेश तिवारी,मोनू द्विवेदी,सादिक खान की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version