Site icon Yashbharat.com

कटनी-दमोह रेल ट्रैक पर दयोदय एक्सप्रेस में लूट की कोशिश

Gandhinagar railway station of jaipur has become a second ladies special railway station of india 5 1

दमोह। कटनी-दमोह रेल ट्रैक पर घटेरा स्टेशन के पास दयोदया एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की कोशिश हुई। हालांकि यात्रियों की सतर्कता से लुटेरे वारदात नहीं कर सके। कि सी यात्री ने आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को सूचना दे दी और दमोह स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही बोगी की तलाशी ली गई, लेकि न आरोपित नहीं मिले। इसके बाद ट्रेन को सागर की ओर रवाना कर दिया गया। सागर जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई।

चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका

जीआरपी पुलिस के एएसआई बृजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जबलपुर से अजमेर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे जब घटेरा और बांदकपुर स्टेशन के बीच पहुंची। इसी दौरान आरोपितों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। एस-5 बोगी की खिड़की में हाथ डालकर एक आरोपित ने एक महिला के कान के झुमके खींचने का प्रयास कि या, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए और आरोपित भाग निकले।

बोगी से ही यात्री ने किया फोन

लूट की घटना यात्रियों ने देखी तो उन्होंने खिड़की लगा दी। बोगी के अंदर से ही एक यात्री ने आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। करीब 20 मिनट तक यह घटना होती रही, इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और रात तकरीबन साढ़े 11 बजे ट्रेन दमोह स्टेशन के प्लेटफार्म-एक पर पहुंची। जहां फोन लगाने वाले व्यक्ति और लूट की शिकार होने वाली महिला से पुलिस ने जानकारी ली।

पुलिस ने बोगियों के अंदर जाकर जांच की, लेकिन आरोपित या कोई संदिग्ध नहीं मिला इसके बाद ट्रेन को सागर की ओर रवाना कि या गया। आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। साथ ही मौके का जायजा लिया। जिस हिसाब से ट्रेन की चेन पुलिंग कर लूट की घटना घटित करने का प्रयास कि या गया है, उसे देखकर लगता है कि आरोपित आसपास के ही रहने वाले हैं।

Exit mobile version