Site icon Yashbharat.com

कटनी जिले से लगे सीमावर्ती जिला की सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश

IMG 20231023 WA0016 1

कटनी। आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस नें कटनी जिले से लगे सीमावर्ती जिला की सीमा पर सुरक्षा बढा दी गई। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा जिले के जुहला एवं पीरबाबा चेक पोस्ट पर लगे निगरानी दल (एस.एस.टी.) का निरीक्षण किया।

गया। इस दौरान उन्होने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनो की सघन जॉच भी अपने सामने करवाई। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जॉच करने और अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगामी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता जिले में लागू हो गई है, ऐसे में शराब तथा अन्य संदिग्ध सामग्रियों के अवैध परिवहन के मामले सामने आते रहते है। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर प्रभावी कार्यवाही करना बेहद जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि जॉच में किसी प्रकार की कोताही न हो, निगरानी दल को 24 घण्टे के लिये तैनात किया गया है। जिले के कुल 12 एस.एस.टी. पॉइंट मे बेरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनो/ व्यक्तियों की चेकिंग सघन रूप से की जा रही है।

Exit mobile version