Site icon Yashbharat.com

कटनी जिले में 24 मार्च तक लॉक डाउन, केवल अत्यावश्यक सेवाएं ही चालू होंगी

images 90

कटनी। कोरोना वायरस से वचाव के दृष्टिगत मुख्य सचिव के जबलपुर संभाग के जिलों में लाक डाउन की अवधि बढ़ाने और लोकस्वास्थ्य तथा जनमानस की सुरक्षा को लेकर कटनी जिले में लाक डाउन की अवधि 24 मार्च तक बढा दी गई है।

अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां जिले में संचालित नही होगी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के प्रभावी पालन करने में सहयोग के लिए जिले वासियों का आभार व्यक्त करते हुए जनमानस की सुरक्षा के संबंध में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील भी की गई है।

Exit mobile version