Site icon Yashbharat.com

कटनी जिला अस्पताल में मरीज के द्वारा फांसी लगाकर जान देने की दूसरी घटना

wp 1697215304908

कटनी। कटनी जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने यहां एक शख्स की लाश फांसी पर झूलते देखी। बताया गया कि परोहा पिपरिया निवासी ज्ञानी लाल चौधरी पिता बुलुआ चौधरी 40 साल का एक माह पहले हाइड्रोसील का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद से ही उसकी स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह सर्जिकल वार्ड में भर्ती था।

स्वजनों ने बताया कि मवाद बनने के कारण उसे असहनीय दर्द होता था। गुरुवार की रात को उसके साथ उसकी पत्नी अस्पताल में थी। इसी बीच वह आधी रात को शौचालय में गया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लगभग एक घण्टे तक वह बाहर नहीं निकला तो भर्ती मरीजों ने गार्ड को सूचना दी।

गार्ड ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो युवक गमछे से फंदे पर लटका था। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल के कर्मच रियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। जिला अस्पताल में मरीज के फांसी लगाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी सर्जिकल वार्ड में ही एक मरीज ने आत्महत्या की थी।

Exit mobile version