Latest

कटनी कोरोना अपडेट : 841 सेम्पल की रिपोर्ट में 173 संक्रमित, 167 स्वस्थ

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण की दर 20 प्रतिशत पर आकर रूक गई है। हर दिन इसी हिसाब से पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब हर दिन 700 से 800 लोगों की सेम्पलिंग की जा रही है। ऑनलाइन रजिस्टे्रशन के माध्यम से निर्धारित कोविड जांच केन्द्रों में लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।

शहर में जहां जैन स्कूल में रेपिड एंटीजन किट के माध्यम से जांच की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सेम्पल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में पिछले 24 घंटे में 841 सेम्पल की रिपोर्ट में 173 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। जिसमे रेपिड एंटीजन किट से की गई जांच में 338 सेम्पल की रिपोर्ट में 85 और मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 503 सेम्पल की रिपोर्ट में 88 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 982 हो गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 4 मई को 467 और 5 मई को 427 सेम्पल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।

जिसकी रिपोर्ट आज मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 167 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

Back to top button