Monday, May 25, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

कटनी कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 187 नए केस, 7 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा,131 स्वस्थ, तीन मौतें

कटनी। जिले में 8 मई तक के लिए बढ़ाए गए कोरोना कफ्र्य के बीच आज जिल में 187 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में 200 से कम पॉजीटिव केस मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 27 अपै्रल को भेजे गए 287 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है। जिसमे 95 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह जिला चिक्त्सिालय में कल 29 अप्रैल को रेपिड एंटीजन किट से 270 लोगों की जांच की गई, जिसमे 92 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। इस तरह पिछले 24 घंटे में 187 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आज के नए पॉजीटिव केस मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 99 पहुंच गई है, जबकि अपै्रल के महीने में अब तक 4 हजार 587 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घण्टे में 131 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मत दी है।इसके अलावा तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम