Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : संक्रमण लॉक आज फिर जीरो पॉजीटिव केस, 6 मरीजों को मिली छुट्टी

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी (आशीष  रैकवार)। जून के महीने में कोरोना संक्रमण से हर दिन राहत मिल रही है। आज एक बार फिर कटनी जिले में जीरो पॉजीटिव केस आए हैं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुप्राटेक की इंदौर लैब से मिली (आरपीटीसीआर) 535 सेम्पल  की रिपोर्ट में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है।

इसी तरह रेपिड एंटीजन टेस्ट की 396 सेम्पल की रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में 6 मरीजो ंको स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9356 में से 9233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 14 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 6 जिला चिकित्सालय, 1 निजी चिकित्सालय एवं 7 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं।

जिले में अब तक एक लाख 37 हजार 664 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमे से 1 लाख 22 हजार 408 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Exit mobile version