कटनी कोरोना अपडेट: पॉजीटिव केस में कमी, 24 घंटे में 199 नए संक्रमित, 55 लोगो ने दी कोरोना को मात

कटनी। बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच लगातार तीसरे दिन पॉजीटिव केसों की संख्या में कमी देखने को मिली है।

मंगलवार को जहां 421 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी तो वहीं दूसरी तरफ आज बुधवार को पिछले चौबीस घंटे में 199 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढिय़ा का कहना है कि कोरोना संक्रमण से मामूली राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को जिला चिकित्सालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रेपिड एंटीजन किट से कल मंगलवार को 333 लोगों की जांच की गई थी, जिसमे 78 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज जबलपुर में 18 और 19 अपै्रल की पेंडिंग रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को आज सुबह मिली है, जिसमे 146 पॉजीटिव केस मिले हैं, जिसमे 18 अपै्रल की 82 सेम्पल की रिपोर्ट में 37 केस मिले हैं।

इसी तरह 19 अपै्रल की दो अलग-अलग रिपोर्ट में 136 सेम्पल की रिपोर्ट में 84 केस मिले हैं। इस तरह पिछले 24 घंटे में 199 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसी तरह पिछले 24 घंटे में 55 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और अपै्रल के महीने में 1437 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Exit mobile version