Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : पिछले दो दिनों से संक्रमण की रफ्तार से मामूली राहत, 24 घंटे में मिले 243 नए पॉजीटिव केस, 81 ने दी कोरोना को मात

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

कटनी। पिछले 24 घंटे में जिले में 243 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो संक्रमण की रफ्तार पिछले कुछ दिनों में कम हुई है, लेकिन जो मरीज इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, उनमे संक्रमण अधिक पाया जा रहा है।

जिससे मरीजों को सांस लेने में तकलीफ सहित अन्य परेशानियां हो रही है। कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा घातक साबित हो रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग इससे ग्रसित हो रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दोपहर जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 243 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढिय़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली अलग-अलग रिपोर्ट में 212 नए पॉजीटिव केस मिले हैं, जबकि कल रात रेपिड एंटीजन टेस्ट की 160 सेम्पल की रिपोर्ट में 31 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार 942 पहुंच गई है। इसमे अप्रैल के महीने में ही 2430 मरीज मिल चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीज 1416 हैं, जिसमे 175 मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करते हुए इलाज किया जा रहा है, जबकि 1241 मरीज होम आईसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे है। पिछले 24 घंटे में 81 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है और अप्रैल के महीने में 1165 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Exit mobile version