Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : जिले में अब 5 एक्टिव केस, आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पडऩे के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या में हर दिन कमी आ रही है।

अपै्रल और मई के महीने में जहां हर दिन बड़ी संख्या में पॉजीटिव केस आ रहे थे तो वहीं एक्टिव केस भी बढ़ते जा रहे थे लेकिन जून का महीना शुरू होने के बाद अब एक्टिव केस हर दिन कम हो रहे हैं।

सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज जिले में केवल 5 एक्टिव केस हैं, जिसमे 4 होम आईसोलेशन और 1 जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि जिले में आज एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है।

पिछले 24 घंटे में सुप्राटेक की इंदौर लैब से मिली (आरपीटीसीआर) 592 सेम्पल और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 541 सेम्पल की रिपोर्ट में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है, जबकि पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया है।

अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9360 में से 9241 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 5 एक्टिव केस हैं। आज जिले में एक मौत दर्ज की गई है। इस तरह अब जिले में मौतों की संख्या 114 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार 696 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमे से 1 लाख 31 हजार 837 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Exit mobile version