Friday, May 1, 2026
Latest:
Latest

कटनी कोरोना अपडेट : जिले में आज मिले 2 पॉजिटिव केस, 6 एक्टिव केस, एक मौत दर्ज

कटनी(आशीष रैकवार)। जिले में आज दो पॉजिटिव केस मिले हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुप्राटेक की इंदौर लैब से मिली (आरपीटीसीआर) 563 सेम्पल में एक भी पॉजिटिव केस नही मिला है।

जबकि रेपिड एंटीजन टेस्ट की 563 सेम्पल की रिपोर्ट में दो पॉजीटिव केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया है।

अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9362 में से 9241 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 6 एक्टिव केस हैं। आज जिले में एक मौत दर्ज की गई है। इस तरह अब जिले में मौतों की संख्या 115 तक पहुंच गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम