कटनी(आशीष रैकवार)। जिले में आज एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुप्राटेक की इंदौर लैब से मिली (आरपीटीसीआर) 598 सेम्पल की रिपोर्ट में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है। इसी तरह रेपिड एंटीजन टेस्ट की 621 सेम्पल की रिपोर्ट में भी एक पॉजीटिव केस नहीं मिला है।
पिछले 24 घंटे में 5 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9359 में से 9240 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 10 एक्टिव केस हैं,
जिसमे से 3 जिला चिकित्सालय एवं 7 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। जिले में अब तक 1 लाख 43 हजार 328 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमे से 1 लाख 27 हजार 399 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

