Site icon Yashbharat.com

कटनी के लिए देर रात आई राहत भरी खबर 65 सेम्पल में 64 की रिपोर्ट निगेटिव

images 58 1

कटनी। 20 जून शनिवार कटनी के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले तक तो ठीक लेकिन आज महज 3 दिन में ही कोरोना से मौत के मुह में जाने वाले कांग्रेस नेता गुड्डू दीक्षित की खबर ने समूचे जिले को परेशान कर दिया।

अब जैसे तैसे बीतते दिन की पूरी नजर मेडिकल कालेज जबलपुर पर टिकीं थीं यहां कटनी शहर, माधवनगर, बाकल, विजयराघवगढ़ बरही से कुल 65 सेम्पल टेस्ट के लिये भेजे गए थे। अब से कुछ देर पहले राहत भरी खबर आई कि 65 में से 64 रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट आना बाकी है।

आपको बता दें कि कल कटनी से 65 सेम्पल तो भेजे ही गए थे आज भी 24 सेम्पल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए हैं इनकी रिपोर्ट कल अर्थात 21 जून को आएगी। यहां यह बताना जरूरी है कि कल आई रिपोर्ट में विजयराघवगढ़ की 2 युवतियां पॉजिटिव पाई गईं थीं । वही सुबह सुबह खबर मिली थी कि कांग्रेस नेता गुड्डू दीक्षित का निधन हो गया है।

Exit mobile version