Site icon Yashbharat.com

कटनी के मित्तल इनक्लेव में रहने वाले बैंक मैनेजर निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

yashbharatnews

कटनी। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। हालांकि यह व्यक्ति शाहनगर में बैंक मेनेजर हैं लेकिन यह कटनी के पॉस अपार्टमेंट्स मित्तल इनक्लेव में पिछले काफी समय से रह रहे है।

आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे अपार्टमेंट में चिंता और दहशत है।

जानकारी के अनुसार एसबीआई शाहनगर शाखा में उक्त बैंक मेनेजर पदस्थ थे तथा परिवार के साथ कटनी में रह कर अप डाउन करते थे।

खबर के बाद पॉजिटिव मेनेजर को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है जबकि उनके परिवार को 5 दिन के लिए क्वारन्टीन करा कर यहां कंटेन्मेंट बनाया गया है।

अब 5 दिन के बाद सभी परीजनों का कोरोना टेस्ट होगा। उधर बैंक मेनेजर चूंकि कटनी की मुख्य शाखा भी आये थे तथा नगदी जमा की थी लिहाजा यहां के कर्मचारियों का भी टेस्ट कराया जा रहा है। कटनी में यह 25 वां कोरोना पॉजिटिव मामला निकला है।

Exit mobile version