Coronakatniमध्यप्रदेश

कटनी के माधवनगर का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 111

कटनी। आईसीएमआर जबलपुर से आज एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने के पुस्टि हुई है। इस व्यक्ति का सेम्पल दो दिन पूर्व लिया गया था और इसकी रिपोर्ट अंडर प्रोसेस थी।

बताया जाता है कि बंगला लाइन माधवनगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी भी 238 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

उसके परिवार के लोग पहले ही पॉजिटिव होकर भर्ती हो चुके हैं।

Back to top button