Site icon Yashbharat.com

कटनी के बड़वारा में नहर के किनारे मिली ग्रामीण की लाश

images 69

कटनी के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम भादावर के पास नहर के किनारे एक आदिवासी किसान की लाश लोगों ने देखी जिसके बाद पुलिस को खबर की गई।

सूत्रों के मुताबिक मृतक लल्लू आदिवासी है।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़वारा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा ग्राम निवासी लल्लू आदिवासी अपने ससुराल भदावर ग्राम में रहता था और खेती किसानी का कार्य कर रहा था वही रोज की तरह कल रात खेत मे पानी लगाने के लिए निकला था जिस की लाश नहर किनारे आज सुबह मिली है मृतक का शव परीक्षण कराया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version