Site icon Yashbharat.com

कटनी के इमलिया में DJ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 1 की मौत 5 घायल

yashbharat breaking

कटनी/ DJ के चक्कर मचे बलवे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थानाक्षेत्र में आने वाले इमलिया गांव में डीजे बंद कराने को लेकर हुए दो पक्षों में शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि खूनीसंघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग इस संघर्ष में घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसक झड़प को शांत करवाया। साथ ही, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, संघर्ष के दौरान इमलिया के निवासी अरुण पिता साधुराम चौधरी उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी, पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, पुलिस का कहना है कि, घटना की बारीकी से जांच शुरु कर दी गई है। फिलहाल, शुरुआती जांच में सामने आया है कि, घटना का कारण तात्कालिक विवाद था। मतक के परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें जितेन्द्र उर्फ हप्पु पिता प्रेमलाल उर्फ भल्ला चौधरी 26 साल, राजेन्द्र चौधरी, वरदानी चौधरी और जितेन्द्र चौधरी के सालेज को गिरफ्तार कर थाने ले आए हैं।

 

Exit mobile version