Site icon Yashbharat.com

कटनी की ब्यूटीशियन मधु निषाद को जबलपुर में मिला सम्मान

IMG 20230911 WA0012

कटनी। महिलाओं की चाहत होती है खूबसूरत और आकर्षक दिखने की। इसके लिए महिलाऐं महंगे पार्लर की बुकिंग करती है। लेकिन पार्लर संचालिका के लिए भी यह सेवा चैलेंजिंग होती है। पार्लर आने वाली महिलाओं को उनकी इच्छा अनुरूप सजाना सँवारना और सुंदर बनाना, इसके लिए संचालिका पार्लर को और खुद को अपडेट रखती हैं वह भी लेटेस्ट फैशन के साथ।इसका प्रचलन हाल के दिनों बढा साथ इससे जुड़े विविध आयोजन भी होने लगे हैं। ऐसे एक कार्यक्रम में कटनी की ब्यूटीशियन मधु को सम्मान मिला।

ऐसी प्रतिभा को जांचने परखने के लिए समय समय ब्यूटी कॉन्टेस्ट के आयोजन किये जाते रहे हैं। ऐसा  ही  कम्पटीशन ग्रैंड लेवल पर राधारानी ग्रुप द्वारा जबलपुर में आयोजित किया गया। जिसने की बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। कटनी से पार्लर संचालिका मधु निषाद अपनी प्रतिभागिता दी और लाइम सिटी कटनी का नाम सबसे ऊपर नम्बर वन पर दर्ज कराया।

कटनी की ब्यूटीशियन मधु को सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी मेकर के अवार्ड से बॉलीवुड सिंगर मनु खरे ने सम्मानित किया। मधु की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतको ने शुभकामनाएं दी।

 

 

 

Exit mobile version